केएमपी पर ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए किसान नरसी को पिपली टोल पर एंबुलेंस में बैठाते किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
कृषि कानूनों के खिलाफ केएमपी पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान एक किसान ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य किसानों ने गिरे हुए किसान को गाड़ी में लेकर पिपली टोल पर पहुंचे। जहां से उसे हाईवे की एंबुलेंस की मदद से सोनीपत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
झज्जर के गांव डीघल निवासी किसान नरसी वीरवार को अपने साथी किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए केएमपी पर आया हुआ था। मार्च के दौरान वह ट्रैक्टर से गिर गया। उसके साथियों को नरसी के गिरने का पता भी नहीं चला। वे आगे निकल गए। पीछे से आ रहे अन्य किसानों ने जब नरसी को सड़क पर पड़ा देखा तो अपनी गाड़ी में लेकर पिपली टोल पर पहुंचे। जहां पर तैनात पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से सोनीपत अस्पताल पहुंचाया। नरसी को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।