फोटो 03- सोनीपत के गोहाना में गांव जौली में फसल अवेशष जलने के दौरान मौके पर पहुंचे कृषि विभाग क
गोहाना। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्देशों के बावजूद फसल अवशेष जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कृषि विभाग ने एक किसान पर फसल अवशेष जलाने पर 2500 रुपये जुर्माना किया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेटेलाइट से गांव जौली में फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद कृषि विभाग से सोनीपत के डीडीए डॉ. पवन शर्मा, गोहाना के एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा, नंबरदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। टीम को मौके पर खेतों में फसल अवशेष जलते मिले। उन्होंने गांव के दूसरे किसानों को भी फसल अवशेष नहीं जलाने की सलाह दी है।
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना में गांव जौली में फसल अवेशष जलने के दौरान मौके पर पहुंचे कृषि विभाग क