फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेत में किसान की बेरहमी से पीटकर हत्या

Mon, 22 Apr 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव सिसाना-2 स्थित खेत में किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना-2 में किसान की खेत में लाठी-डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजन खेत में गए तो किसान का शव बरसीम में पड़ा मिला। उन्होंने खेत के पड़ोसी किसान व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि किसान अक्सर पड़ोसी किसान के खेत में बने कमरे में बैठा रहता था। पड़ोसी किसान के खेत में बने कमरे के बाद गीली मिट्टी में संघर्ष के निशान भी मिले है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव सिसाना-2 निवासी रामकिशन ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनका भाई रणधीर (50) पुत्र बलवंत सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित थे और ज्यादातर खेत के पड़ोसी रणधीर पुत्र जिले सिंह के खेत में बने कमरे में रहते थे। रविवार को जब वह खेत में पहुंचे तो उनके भाई का शव बरसीम के अंदर पड़ा था। उनके भाई की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई थी। उनके भाई के सिर, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। उनका शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रामकिशन के बयान पर पड़ोसी किसान रणधीर पुत्र जिले सिंह, उसके बेटे सुमित, सोनू, उसकी पत्नी, और भाई नरेंद्र पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी किसान के खेत में बने कमरे के बाहर पड़ा मिला खून

रामकिशन ने पड़ोसी किसान व परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने आसपास घूम कर देखा। जब वह रणधीर पुत्र जिले सिंह के खेत में बने कमरे के पास गए तो वहां गीली मिट्टी में संघर्ष के निशान मिले। साथ ही खून के छींटे भी पड़े थे। मिट्टी में खून मिला हुआ था। इससे उन्होंने रणधीर व परिवार पर शक जताया है।
विज्ञापन


आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर के थे रणधीर

रामकिशन ने पुलिस को बताया कि वह आठ भाई बहन है। इसमें छह भाई व दो बहन हैं। उनमें रणधीर पांचवें नंबर के थे। उन्होंने शादी नहीं की थी। वह खेत में रहकर किसानी करते थे।

वर्जन

गांव सिसाना-2 के खेत में बुजुर्ग की हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। शव बरसीम के खेत में मिला है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के भाई ने खेत के पड़ोसी के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर अंकित, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें