गोहाना। गांव ककाना भादरी में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में किसान को डंडों के साथ पीट दिया गया। जिससे किसान घायल हो गया। घायल को खानपुर कला के मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। घायल की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ककाना भादरी निवासी तेजवीर ने बताया कि शुक्रवार को खेत की पैमाइश करवाई थी। जिसके बाद उनकी दो फुट जमीन किसान मेह सिंह की तरफ निकली थी। इस जमीन को लेकर उनका पहले भी झगड़ा हो चुका है। शनिवार शाम करीब साढे पांच बजे वह खेत में धान की पौध में पानी देने के लिए गए हुए थे। मेह सिंह का बेटा अजय भी खेतों में गया हुआ था। अजय ने आवाज लगाकर पैमाइश वाली जगह पर बुलाया और गलियां देने लगा। विरोध करने पर डंडे से हमला कर उसे घायल दिया। अजय ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी और भाग गया।