फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिनाई कार्य के दौरान परिवार पर हमला, कई घायल

Tue, 09 Jun 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी में घर में चल रहे चिनाई कार्य के दौरान एक परिवार पर गांव के कुछ युवकों की ओर से लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में कई लोग घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव चिरस्मी निवासी गीता ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह और उनके पति घटना के समय मजदूरी पर गए हुए थे जबकि उनके घर में चिनाई का काम चल रहा था। घर पर उनका बेटा दीपक, बेटी और जेठ का बेटा काम की देखरेख कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का सागर वहां पहुंचा और उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर सागर अपने साथियों और परिजनों को लेकर मौके पर पहुंच गया व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने सागर, साहिल, राकेश व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें