फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कहासुनी के बाद परिवार पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थाना खुर्द स्थित रेस्ट हाउस में घूमने गए दो युवकों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाद में परिवार के सदस्यों पर भी हमला किया गया। थाना खुर्द निवासी सोनिया की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सोनिया ने बताया कि उसका बेटा अजय और जेठ का बेटा नीरज रेस्ट हाउस स्थित खेल स्टेडियम में घूमने गए थे। वहां उनकी मुलाकात सितेंद्र, शेर सिंह और मनीष से हुई। कहासुनी के बाद आरोपितों ने दोनों के साथ मारपीट की। चाकू से वार करने का भी प्रयास किया। दोनों वहां से बचकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना बताई।
इसके बाद सोनिया परिवार के सदस्यों के साथ आरोपितों के घर उलाहना देने गई। लौटते समय आरोपितों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने कुलदीप, संदीप और रूप को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने कुल्हाड़ी, ईंट, पत्थर, रॉड और डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। सोनिया के अनुसार हमले में उसके जेठ राजेश के पैर की हड्डी टूट गई। पति दिलबाग सिंह के सिर में चोट आई। खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें