फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल के सामने पार्क में फैक्टरी कर्मी ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने बने डॉ. मंगलसेन पार्क में फैक्टरी कर्मी ने जहर निगल लिया। कर्मी की हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव जवाहरा निवासी अमित ने रविवार दोपहर को नागरिक अस्पताल के सामने बने पार्क में बैठकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे पहले अमित ने वीडियो बनाई, जिसमें कहा कि वह परेशान है। जब अमित की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल के कर्मचारी आपातकालीन वार्ड में लेकर गए। अमित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। जांच अधिकारी अमरदीप ने बताया कि अमित के जहरीला पदार्थ निगलने से पहले मोबाइल से वीडियो बनाकर परिजनों को भेजी थी। इस वीडियो में अमित ने कहा था कि वह वह परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें