फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी कर्मी पर तार चोरी करने का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव नगर स्थित फैक्टरी के मालिक ने एक कर्मी पर तांबे के तार चोरी करने का आरोप लगाया है। फैक्टरी मालिक ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। इसमें उत्तम नगर निवासी सुमित गोयल ने बताया कि उन्होंने गांव नगर में फैक्टरी लगा रखी है। फैक्टरी में कई दिनों से तांबे के तार चोरी हो रहे थे। फैक्टरी में काम करने वाले दिल्ली निवासी सुनील उर्फ मुन्ना ने फैक्टरी से करीब 130 किलाेग्राम तार चोरी का लिए थे। इसकी कर्मचारियों के पास भी वीडियो हैं, जिसमें सुनील तार चोरी करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें