राई। एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग में झुलसे फैक्टरी मालिक के भतीजे अंशुल अग्रवाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। हादसे में अब तीन फैक्टरी मालिकों समेत 13 लोगों की जान जा चुकी है।
राई औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई को सांवरिया एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे। इसमें बचाव कार्य में मदद को पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन की मौत हो गई थी। श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50), यूपी के जिला आजमगढ़ निवासी रामचंद्र, श्रमिक यूपी के जिला अमेठी के गांव दही पुरवा निवासी दिनेश, यूपी के अमेठी के गांव केवलापुर फिलहाल राई क्षेत्र निवासी वीरेंद्र की मौत हुई थी। फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज दर्ज हुआ था।