फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 32 ड्रेन में 29 की होनी है सफाई, 7 में अभी शुरुआत तक नहीं

Sat, 15 Jun 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में गांव कथूरा के पास छपरा ड्रेन।
विज्ञापन
सोनीपत। मानसून का सीजन जल्द शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने इस वर्ष भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बावजूद ड्रेनों की सफाई को लेकर ठोस पहल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले में 32 ड्रेन में से 29 की सफाई की जानी है। इनमें से सात में अभी सफाई की शुरुआत तक नहीं हो पाई है। इस माह के अंत तक सफाई का काम पूरा किया जाना है, लेकिन टेंडर कंपनी अभी लक्ष्य से काफी दूर है। अब तक महज एक ड्रेन की सफाई का कार्य ही 90 फीसदी पूरा हो सका है। ड्रेनों की सफाई समय पर नहीं होने से बारिश में पानी निकासी की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या परेशानी बन सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार खेतों में जलभराव को रोकने के लिए लगातार पहल कर रही है। इसके लिए बैठक भी खूब हो रही है। यमुना व अन्य नहरों का दौरा किया जा चुका है। उच्च अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लगातार जिले में पानी निकासी की समस्या को लेकर इनपुट ले रहे हैं। इसके बावजूद ड्रेनों की सफाई को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिले में कुल 32 ड्रेन में इस बार 29 को सफाई कराई जानी है। इनमें से सात ड्रेन में तो अभी सफाई का काम शुरू तक नहीं हो पाया है। महज एक ड्रेन की सफाई का काम 90 फीसदी हुआ है। एक अन्य ड्रेन की सफाई 70 फीसदी हो पाई है। यह मानसून से पहले साफ हो सकती हैं। इनके अलावा बची हुई 27 ड्रेन में सात में काम शुरू होना है। कई का काम दो से पांच फीसदी तक हुआ है।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें