फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार फैक्टरी मालिक की मौत

Tue, 14 Apr 2026 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर के पास सर्विस रोड पर डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार फैक्टरी मालिक ब्रज भूषण (66) की मौत हो गई। वह अपनी ऑटो पार्ट की फैक्टरी के कर्मचारी के साथ दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-14 स्थित प्रशांत विहार निवासी रजत अरोड़ा ने दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में बताया कि उनके पिता ब्रज भूषण सोमवार सुबह कुंडली स्थित अपनी फैक्टरी में आए हुए थे। शाम को वह फैक्टरी के कर्मचारी बलदेव के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह जब कुंडली-सिंघु फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे सफेद रंग के डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पिता को दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लेकर गए जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। रजत अरोड़ा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें