फोटो 36: सोनीपत के एचएसआईआईडीसी राई स्थित फैक्टरी लगी आग से जले सामान का मलबा। संवाद
सोनीपत। राई स्थित 1482 नंबर मनीष पैकर्स कंपनी में वीरवार को आग लग गई। प्रथम तल लगी आग में सामान जल गया। राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट नंबर 1482 मनीष पैकर्स में देर रात अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि फैक्टरी में गत्ता के बॉक्स बनाने का काम होता है। चिंगारी के कारण लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के सदस्य व फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती आग ने कंपनी के फर्स्ट फ्लोर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल विभाग ने अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गत्ता होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।