फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : नगर परिषद ने गजराज अस्पताल के पास रखवाया मोबाइल शौचालय

Thu, 09 Jan 2025 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना में बस अड्‌डा के पास गजराज अस्पताल के नजदीक रखा गया मोबाइल शौचालय। सं - फोटो : rajori
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से गजराज अस्पताल के पास रखे गए दो मोबाइल शौचालय खराब हो गए हैं। इसके बाद नप ने अब वहां नया मोबाइल शौचालय रखवा दिया है। जल्द ही शहर में बाकी की जगह पर आवश्यकता के अनुसार मोबाइल शौचालय रखे जाएंगे। नगर परिषद ने 12 लाख रुपये की लागत से तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। इन मोबाइल शौचालय को प्रशासन की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंचाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब गजराज अस्पताल के पास से मोबाइल शौचालय खराब होने की शिकायत मिली तो नप ने एक शौचालय रखवा दिया है। शहरवासियों की मांग पर शादी समारोह में भी मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। मौजूदा समय में नप ने दो मोबाइल शौचालय गजराज अस्पताल के पास व एक शौचालय शमशान घाट के पास रखा गया है।
विज्ञापन



-
नप ने 13 लाख रुपये की लागत से तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। इन शौचालयों को मांग के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। मौजूदा समय में गजराज अस्पताल के पास मोबाइल शौचालय रखवाया गया है।
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें