सोनीपत। गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का काम शुरू होने के साथ ही जिले में किसानों को मजदूरों की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। देशभर में लॉकडाउन के चलते वह बाहर से मजदूर नहीं आ पा रहे है। ऐसे में किसानों ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर दूसरे प्रदेशों से मजदूर लाने शुरू कर दिए है। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव छपरा व घड़वाल गांव में इसी तरह के मामले सामने आए है। किसान पलवल से मजदूर लेकर आए है। जिसका पता लगाने पर पुलिस ने किसानों के खिलाफ लॉकडाउन की उल्लंघना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।