सोनीपत। खानपुर महिला मेडिकल काॅलेज, खानपुर के चिकित्सक ने दो साथी कर्मियोंं पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। चिकित्सक डाॅ.रवींद्र का आरोप है कि 25 मार्च को दो चिकित्सकों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने मामूली कहासुनी के चलते उसे डंडों व लात-घुसों से से पीटा था। अब चिकित्सक ने मामले की शिकायत खानपुर महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।