फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में आठ मुकदमें दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने लॉकडाउन के बीच कार में शराब रखकर बेच रहे बंदेपुर के दुष्यंत को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 30 पेटी शराब बरामद हुई है। राई थाना में किराया मांगने पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किराएदार ने मकान मालिक पर किराया नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बरोदा थाना पुलिस ने गांव भावड़ के किसान पर कैथल से मजदूर लेकर आने के चलते मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी डा.रवींद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें