सोनीपत के गांव मुरथल की चौपाल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करती स्वयंसेविकाएं। स्रोत : महाविद्यालय
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर संगीता सपरा ने की। शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंकित ने स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की क्रियाविधि एवं भविष्य में उससे होने वाले लाभों से अवगत कराया।
सांयकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं की तरफ से नशा मुक्ति विषय पर गांव मुरथल में एक रैली निकाली गई व गांव की चौपाल में नशा मुक्ति पर ही एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें ग्रामीणों को समझाया गया कि सभी तरह का नशा समाज में विशेष रूप से युवाओं के लिए नुकसानदायक है। प्राचार्य डॉ. संगीता सपरा ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि समाज में फैली कुरीतियां एवं कुप्रथाओं के विषय में लोगों को जागरूक करना एवं समाज में परिवर्तन लाना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है।