फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरित क्रांति के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव बताए

Tue, 04 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के खरखौदा के गांव पिपली ​स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प् - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय हरित क्रांति रहा। प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता से पहले अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुमन ने हरित क्रांति के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरित क्रांति के सकारात्मक प्रभाव में रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास, किसानों की आय में वृद्धि, फसल उत्पादन में वृद्धि, खाद्यान्न आत्मनिर्भरता जैसे विषय शामिल रहे। वहीं, नकारात्मक प्रभाव में भूजल स्तर में गिरावट, जल एवं वायु प्रदूषण, मिट्टी के खराब होने के साथ ही क्षेत्रीय असमानता, स्वास्थ्य पर प्रभाव, फसल विविधीकरण जैसे विषयाें पर चर्चा की गई।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. रेखा व नीरा ने निभाई। प्रतियोगिता में अक्षय ने पहला, प्रभात ने दूसरा, जतिन व ऋतिक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें