फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन ओवरफ्लो होने से मोटर पानी में डूबी, दो दिन पेयजल सप्लाई ठप रही तो 40 हजार लोग परेशान हुए

विज्ञापन
सुजान सिंह पार्क में बूस्टिंग ओवरफ्लो होने से मोटर पानी में डूबने पर काम करते कर्मचारी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में पेयजल समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। ओल्ड डीसी रोड स्थित सुजान सिंह पार्क में बूस्टिंग स्टेशन के ओवरफ्लो होने से मोटर पानी में डूब गई। जिस कारण आसपास की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में दो दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी है। इससे करीब 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पेयजल व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को अब अपने स्तर से ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हो चुके है कि लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। जहां इस वक्त एक सप्ताह से शहर में पानी की सप्लाई कम आ रही है, वहीं अब ओल्ड डीसी रोड स्थित सुजान सिंह पार्क में बूस्टिंग स्टेशन के ओवरफ्लो होने पर मोटर पानी में डूब गई। जिस कारण क्षेत्र के तारानगर, नरेंद्र नगर, भगतपुरा, कबीरपुर, विकास नगर, सांई पुरम समेत अन्य कॉलोनियों में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। शनिवार सुबह को भी जब पानी की सप्लाई नहीं हो सकी तो लोगों ने नगर निगम जेई को फोन पर समस्या के बारे में बताया। लेकिन उन्होंने अपना कार्य क्षेत्र नहीं होने की बात कहते हुए फोन काटकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद लोगों ने नगर निगम कमिश्नर जगदीश शर्मा को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल ठेकेदार को मौके पर भेजकर पानी की सप्लाई करने के लिए कहा तो वहां कर्मचारियों ने मोटर ठीक करने का काम शुरू किया। मोटर ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू कराई गई।
जाजल रेनीवेल के कुएं की अभी नहीं हो सकी सफाई
जाजल स्थित रेनीवेल में एक सप्ताह पहले दो कुएं की सफाई शुरू की गई थी। लेकिन अभी तक सफाई पूरी नहीं हो सकी है। दो कुएं की सफाई के चलते एक सप्ताह से शहर में करीब एक लाख लोगों तक पेयजल की पूरी सप्लाई नहीं पहुंच रही है। हालात ऐसे है कि लोगों को समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग या फिर खुद पानी खरीदकर ही अपना गुजारा करना पड़ रहा है। ऐसे में अब सुजान सिंह पार्क स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर दो दिन सप्लाई ठप रही, जिसका सबसे बड़ा कारण अधिकारियों के शिकायतों का समाधान नहीं करना है।
विज्ञापन

वर्जन
सुजान सिंह पार्क स्थित बूस्टिंग स्टेशन के ओवरफ्लो होने पर मोटर पानी में डूब गई थी। यह मामला हमारे संज्ञान में आया था। जहां कर्मचारियों को भेजकर उसे ठीक कराया गया और पेयजल सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन

- जगदीश शर्मा, कमिश्नर नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें