फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खानपुर कलां और राई को छोड़ नए कलेक्टर रेट पर हुईं 77 रजिस्ट्री, 1.47 करोड़ की हुई आय

Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री लिपिक से दस्तावेजों की जांच
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की तहसीलों में सोमवार को नए कलेक्टर रेट के लिए साॅफ्टवेयर अपडेट करने का काम होने के साथ रजिस्ट्री भी की गईं। खानपुर कलां और राई उप तहसील को छोड़कर सभी तहसीलों में नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री की गई। इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने सर्किल रेट में इजाफा किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 4 जुलाई से नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की ओर से सर्किल रेट में 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 01 दिसंबर 2024 से सर्किल रेट में पांच से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी।
सोमवार को सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा की तहसीलों में 77 रजिस्ट्री हुईं। इससे राजस्व विभाग को 1.47 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। इससे पहले 30 जुलाई को पुराने कलेक्टर रेट के आधार पर रजिस्ट्री हुई थीं। सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा तहसील व राई उप तहसील में 334 रजिस्ट्री हुई थीं। उस समय विभाग को 2.53 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार को एक तरफ तहसील में रजिस्ट्री करवाने का कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिली तो दूसरी तरफ नए कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री होने के चलते लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी।
किस तहसील में कितनी रजिस्ट्री हुई

गोहाना-22
खरखौदा-07

सोनीपत-29

गन्नौर-19

नए कलेक्टर रेट पर तहसीलों में रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। अब प्राॅपर्टी खरीदने वालों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी नहीं होगी। -कनब कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें