फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाल वाटिका से पांचवीं तक की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
16jjrp16- जहाजगढ़ के सरकारी स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन बालवाटिका-तीन, कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित हुईं। कक्षा एक की अंग्रेजी, कक्षा दो को गणित, तीन की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिले में बालवाटिका-तीन के 2033 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं कक्षा पहली के 2914, कक्षा दूसरी के 2977 और कक्षा तीसरी के 3184 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन निपुण हरियाणा मिशन के तहत निर्धारित दक्षताओं के आधार पर किया जाएगा।
इन कक्षाओं में लिखित परीक्षा के साथ-साथ मौखिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बच्चों की पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता का आकलन किया जा रहा है जबकि मौखिक परीक्षा के माध्यम से सुनने, बोलने और पढ़ने के कौशल को परखा जाएगा।
विज्ञापन


छठीं से आठवीं की भी परीक्षा आयोजित
शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार को कक्षा छठी की ड्राइंग व म्यूजिक, सातवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान, आठवीं कक्षा की संस्कृत, उर्दू व पंजाबी की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं मंगलवार को कक्षा छठी की सामाजिक विज्ञान, सातवीं कक्षा की हिंदी आठवीं कक्षा की ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें