जींद। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रक्तदाता सही मायने में समाज सेवा करता है। क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचाता है। इसलिए व्यक्ति को अपनी जिंदगी में रक्तदान जरूर करना चाहिए।
सांसद ब्रह्मचारी बतौर मुख्य अतिथि रक्तदान शिविर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समाज सेवी मास्टर सिंगारा सिंह गिल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 121 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चौ. सतबीर खर्ब फाउंडेशन, साहिल गिल लोधर, रॉबिन खर्ब उगालन, सुमित रेढू और सिल्क राम दलाल के समर्पित प्रयासों से किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, वज़ीर गंगोली और जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन बचाने वाली इस सामुदायिक पहल के माध्यम से सार्थक श्रद्धांजलि दी है।
साथ ही, उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आग्रह भी किया। चिकित्सा समन्वय जींद के जिला नागरिक अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया। संवाद