फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा सरकार के कार्यकाल से हर वर्ग दुखी

Sat, 09 Mar 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने शनिवार को घर-घर कांग्रेस और हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुरेंद्र दहिया, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, अनूप मलिक ने भी शिरकत की। अगवानपुर गांव में पहुंचने पर पूर्व हलका प्रधान सुरेंद्र बैरागी के साथ ग्रामीणों ने सभी का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कुलदीप शर्मा कहा कि हरियाणा में वर्तमान सरकार को लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं। सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, दुकानदार सभी दुखी हो चुके हैं। इस दौरान प्रदीप त्यागी, विरेंद्र किराड़, अरुण पंडित, जगमेंद्र भारद्वाज, बोबल मलिक, विजय तंवर, सुरेंद्र कौशिक, यासीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें