फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी पानी निकासी व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गन्नौर के हरिनगर में गली में भरे दूषित पानी से निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका के वार्ड 3 हरिनगर प्रणामी मंदिर के नजदीक मुख्य गली से सटी गलियों में दूषित पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण काॅलोनी के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना कि वह गली में भरने वाले पानी की समस्या के समाधान को लेकर दो साल से नगरपालिका सचिव व कई महीने पहले मुख्यमंत्री को सीएम विंडो पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे काॅलोनी के लोगों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष है।
क्षेत्रवासी कांता देवी, ओमपति, संतोष, आशा, दया, दलबीरो, मूर्ति, सजानी, नवीन, रोशनलाल का कहना कि गली का स्तर नीचा होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गली में ही जमा रहता है, जिससे बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। हर समय बदबू रहती है। लोगों का गली से निकलना दूभर हो चुका है। गली के लोग बार-बार वार्ड पार्षद से भी गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने मांग की है कि गली व नालियों के स्तर को ऊंचा किया जाए, ताकि लोग परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें