फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घूमने निकले चार बच्चे रास्ता भूलकर खेत में बने कमरे में सोए, रातभर खोजती रही पुलिस

Sat, 11 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा थाना में चारों बच्चों को परिजनों को सौंपती पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। गोपालपुर मार्ग से खेलने के लिए निकले चार बच्चे वीरवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाशा पर पता नहीं चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की तो वे खेत में बने कमरे से बरामद हुए।
विज्ञापन

बिहार के जिला सहरसा के गांव बरगांव के कुछ परिवार गोपालपुर मार्ग पर किराये के मकान में रहते हैं। उनके चार बच्चे सुरजीत, अकेश, रवि किशन व लाला वीरवार को शाम को गांव खांडा की तरफ खेतों में घूमने के लिए चले गए। चारों की उम्र करीब 10 वर्ष है। देर रात तक वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब वे नहीं मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खरखौदा पुलिस ने सुरजीत की मां नीलम की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। नीलम ने बताया था कि चारों दोस्त घूमने के लिए अकसर खांडा की ओर खेतों में जाते हैं। पुलिस उनकी रातभर तलाश कर रही थी। सुबह छह बजे वे खेत में बने एक कमरे से मिले। उन्होंने बताया कि रात में रास्ता भटक जाने की वजह से वे घर नहीं जा सके थे। मजबूरी में इस कमरे में रात बिताई। खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें