फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईपीएफओ के सहायक आयुक्त व प्रवर्तन अधिकारी दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की तरफ से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ईपीएफओ के
विज्ञापन
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने सेक्टर-15 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सहायक आयुक्त व प्रवर्तन अधिकारी दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी अधिवक्ता ने शिकायत दी थी। आरोप है कि निजी स्कूल की पीएफ संबंधी शिकायत को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन


अधिवक्ता मोहित ने एसीबी सोनीपत की टीम को बताया कि ईपीएफओ में कार्यरत प्रवर्तन अधिकारी मुकेश खंडेलवाल तथा पीएफ विभाग के सहायक आयुक्त निलांजन गुप्ता ने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके मुवक्किल के विद्यालय के पीएफ संबंधी शिकायत का निपटारा करने के बदले में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। उनसे पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में दो लाख रुपये देने की बात कही थी। दोनों के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उनके मुवक्किल की तरफ से वह रुपये लेकर गए थे। एसीबी के इंस्पेक्टर फतेह सिंह, एएसआई मंदीप व अन्य भी वहां पर जाल बिछाकर खड़े थे। जब उन्होंने रिश्वत की राशि थमाई तो टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। टीम ने दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें