फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले में गुटखा-तंबाकू पर पाबंदी के नियम बेअसर

Tue, 24 Sep 2024 06:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गुटखा-तंबाकू पर पाबंदी लगने के बावजूद जिला में इन उत्पाद की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। मुख्यालय से भले ही उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन गुटखा-तंबाकू की बेधड़क हो रही बिक्री को रोकने के लिए खास कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन की ओर से इन उत्पादों पर पाबंदी लगाने के लिए कई बार बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। पांच वर्ष के अंदर सोनीपत में 562 लोगों में कैंसर के मामले सामने आ चुके हैं।
हरियाणा सरकार की ओर से 6 सितंबर से एक वर्ष के लिए गुटखा-तंबाकू पर प्रतिबंध लगाया गया है। पहले भी प्रदेश में इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। अब सरकार ने इस अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। इन उत्पादों पर रोक लगाने के लिए मुख्यालय ने सभी जिलों के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। पत्र की प्रति उपायुक्त से लेकर पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन व खाद्य सुरक्षा अधिकारी तक भेजी गई है। इसके बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुटखा-तंबाकू की बिक्री खुलेआम हो रही है। करीब चार माह में कार्रवाई शून्य नजर आ रही है।
विज्ञापन

पांच वर्ष में 562 लोगों में हो चुकी कैंसर की पुष्टि : नागरिक अस्पताल में तीन तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग का प्रबंध है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2024 तक 30 वर्ष से अधिक आयु के 3,65,741 लोगों की कैंसर संबंधी जांच की गई। इनमें 64,362 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। जांच के बाद 562 लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है। जिला में 83 लोगों को ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर), 62 महिलाओं को स्तन कैंसर, 20 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर व 397 लोगों को अन्य तरह के कैंसर की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें