फोटो : 17: सोनीपत में हरियाणा कोरुगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित मीट एंड
सोनीपत। हरियाणा कोरुगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की ओर से मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए चार घोषणाएं की गईं।
एसोसिएशन ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए तीन प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य युवा तकनीशियनों और उद्योग से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। टैक्सेशन एवं लीगल मामलों के चेयरमैन आलोक गुप्ता ने जीएसटी सत्र आयोजित किया जिसमें जीएसटी से संबंधित जटिलताओं पर चर्चा की गई।
एडवोकेट पारस देवगण ने योजनाओं, सब्सिडियों एवं उद्योग प्रोत्साहन नीतियों पर जानकारी साझा की। एसोसिएशन की ओर से एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन का प्रदर्शन किया गया जो कोरुगेटिंग उद्योग के लिए एक मार्केट प्लस के रूप में काम करेगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन की पूरी गवर्निंग टीम मौजूद रही जिसमें सनी जैन, राव सलीम, रविंदर मलिक, अभिषेक जैन, अनिल कथूरिया और अजय जैन शामिल रहे।
बहादुरगढ़ और करनाल जिला एसोसिएशनों को किया सम्मिलित
हरियाणा कोरुगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने अपनी विस्तार योजना के तहत बहादुरगढ़ और करनाल जिला एसोसिएशनों को अपने बैनर के तहत सम्मिलित किया है। इस कदम से संगठन का दायरा और मजबूत हुआ है। अध्यक्ष सनी जैन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उद्योग की एकता और मजबूती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ और करनाल जिला एसोसिएशनों को अपने बैनर के तहत सम्मिलित करने से संगठन की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।