फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मस्जिद में घुसकर इमाम को पीटा

Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव माणिक माजरी में एक व्यक्ति ने इमाम के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। आरोपी इमाम को धमकी देकर भाग गया। इमाम ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना फिलहाल गांव माणिक माजरी निवासी यामीन ने बताया कि वह 1 मई को मस्जिद में थे। इस दौरान गांव का सतबीर उनके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो सतबीर ने उनकी पिटाई की। उसने यह भी कहा कि मस्जिद में उसने पहले भी दो आदमियों को जान से मार दिया था। आरोपी उन्हें धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें