फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी राज व सूरजपाल है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी, 2023 को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 20 दिसंबर, 2022 को उनकी बेटी को साथ काम करने वाला नवीन बहकाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपी नवीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। अब पुलिस ने मामले में दो और आरोपी राज व सूरजपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें