फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेडख़ानी, पिस्तौल दिखाकर जातिसूचक शब्द कहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने अपने गांव के तीन युवकों समेत छह युवकों पर उसके साथ छेडख़ानी करने व विरेाध करने पर तमंचा दिखाकर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि महिला ने बताया कि मंगलवार रात को गांव का विशाल, शक्ति व दीपक तथा अन्य युवक उनके घर में घुस आए। उन्होंने घर के अंदर जाने के बाद उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए। बाद में परिजनों के उठने पर वह धमकी देते हुए चले गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में छेडख़ानी, अवैध हथियार दिखाकर धमकी देने के साथ ही एससीएसटी एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी गन्नौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें