फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग समेत तीन लोगों से 5.39 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने तीन लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते खाली कर दिए। कहीं बैंक खाते से बिना अनुमति रकम निकाल ली तो कहीं रिश्तेदार बनकर ऑपरेशन के नाम पर बुजुर्ग से रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में फेसबुक पर ड्राई फ्रूट बेचने का विज्ञापन देकर व्यक्ति से रुपये ऐंठ लिए गए। इन तीनों मामलों में पीड़ितों से कुल 5.39 लाख रुपये ठगे गए। साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी पवन ने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बैंक खाते से तीन बार में निकाले 1.93 लाख रुपये :
भैंसवाल कलां निवासी चंद्रमोहन ने बताया कि 5 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 97,500 रुपये डेबिट हो गए। इसके बाद 7 अक्तूबर को 47,000 और 49,000 रुपये के दो अन्य संदिग्ध लेन-देन हुए। इस तरह खाते से कुल 1,93,500 रुपये निकल गए। पीड़ित के अनुसार उन्हें इन लेन-देन का कोई मैसेज भी नहीं मिला। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर उन्होंने बैंक और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नाती-दामाद बनकर ऑपरेशन के नाम पर ठगे 3.50 लाख :
गोहाना निवासी श्रीराम ने बताया कि 12 अक्तूबर को उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभि बता खुद को उनका नाती-दामाद बताया। उसने अपने विदेश में रहने वाले दोस्त के गंभीर रूप से बीमार होने और ऑपरेशन के लिए रुपये की जरूरत बताई। उनकी बातों पर विश्वास करके श्रीराम ने आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए खाते में 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर ऑपरेशन के लिए 2.50 लाख रुपये और मांगे तो उन्हें ठगी का शक हुआ।
फेसबुक पर ड्राई फ्रूट का विज्ञापन देकर 1.95 लाख की ठगी :
गोहाना के वार्ड नंबर 17 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर ड्राई फ्रूट बेचने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें सामान का मूल्य 3,300 रुपये बताया गया लेकिन भुगतान और रिफंड की प्रक्रिया के नाम पर उनसे कई लेनदेन में 1.95 लाख रुपये वसूले गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने एक अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा लेकिन रकम वापस नहीं मिली। इसके उलट आरोपी और रुपये जमा कराने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें