फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी का सशक्तीकरण और संवर्द्धन हमारा दायित्व : डॉ. हरिंदर

Tue, 17 Sep 2024 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में मंगलवार को हिंदी के उत्थान पर मंथन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबरॉय ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय के कार्य हिंदी में करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिंदी राजभाषा के साथ हमारी मातृभाषा भी है, इसलिए इसका सशक्तीकरण, संरक्षण और संवर्द्धन करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबरॉय ने कहा कि हमारा संस्थान भाषायी वर्गीकरण के अनुसार ‘क’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। राजभाषा विभाग के नियमों के पालन और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सौ फीसदी कार्य राजभाषा हिंदी में करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान के अधिकतर अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा विभाग, भारत सरकार के माध्यम से ‘पारंगत’ हिंदी प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। शेष अधिकारियों व कर्मचारियों को भी हिंदी प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। संस्थान की तरफ से हिंदी प्रशिक्षण उत्तीर्ण अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमावली के तहत हिंदी प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।
इस दौरान कुलसचिव आशुतोष उपाध्याय, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) एवं हिंदी अधिकारी सुनील कुमार सिंह चंदेल, सहायक कुलसचिव (कार्मिक) कुलदीप कुमार, डॉ. प्रभात कुमार नेमा, डॉ. नरेंद्र हुड्डा, अशोक चौहान, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. प्रसन्न कुमार जीवी, राजभाषा प्रकोष्ठ से राजेश कुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें