सोनीपत। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गांव खेवड़ा स्थित ग्रुप केंद्र के उप महानिरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के रोजगार मिशन के तहत 12 फरवरी को सीआरपीएफ के कैंप में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) व अन्य संगठनों के 300 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।