फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारी आज रखेंगे हड़ताल, सफाई भी नहीं होगी

Thu, 12 Feb 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मेहंदीपुर ​स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में ​शिक्षकों से संपर्क करते हरियाण
विज्ञापन
सोनीपत। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को अंतिम रूप दिया गया। 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल के चलते विभिन्न संगठनों के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल रखेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा से मनजीत पहल ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी बस अड्डा परिसर में वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बसों का संचालन जारी रखने की बात कही है।
वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष भारत कंडेरा ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर में जुलूस निकालेंगे। उस दौरान कर्मचारी अपनी हाजिरी नहीं लगाएंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठप रखने की बात कही है।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का एलान किया। वह 30 जनवरी को सर्कल कार्यालय में बिजली मंत्री के नाम मांगपत्र सौंप चुके हैं।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चहल, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा, जिला उप प्रधान सुरेंद्र पाल व जिला संगठन सचिव रोहताश चहल ने पुलिस लाइन सोनीपत, मेहंदीपुर, जटवाड़ा ,गढ़ी ब्राह्मणान गढ़ी हकीकत,जाजी आदि स्कूलों में जाकर अध्यापकों से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भागीदारी करने की अपील की।
जिला सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि संविधान ने गलत नीतियों के खिलाफ सरकार का विरोध करने तथा हड़ताल करने का अधिकार दिया है। अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक पढ़ने वाले अध्यापकों के संबंध में सरकार की गलत पैरवी के कारण सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए निर्णयानुसार टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया।
यह गंभीर मुद्दा है। लाखों अध्यापकों की नौकरियां समाप्त होने जा रही हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहल पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी अपनी हड़ताल रखेंगे।

फोटो : सोनीपत के गांव मेहंदीपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षकों से संपर्क करते हरियाण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें