फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिवाली पर कंपनी के गिफ्ट से नाराज हुए कर्मी,  गेट पर फेंके डिब्बे, देखें Video

Wed, 22 Oct 2025 07:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को दिवाली पर उपहार के रूप में सोन पापड़ी के डिब्बे दिए गए, जिससे कर्मचारी नाराज दिखे। कर्मचारियों ने अपने डिब्बों को कंपनी के गेट पर फेंक दिया, जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों ने गेट पर फेंके मिठाई के डिब्बे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों को दिवाली पर उपहार के रूप में सोन पापड़ी के डिब्बे दिए गए।

विज्ञापन


इससे कर्मचारी नाराज हो गए। वीडियो में कई कर्मचारी फैक्टरी के गेट से बाहर निकलते ही सोन पापड़ी के डिब्बे गेट पर फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फैक्टरी का नाम और उसकी सटीक पहचान भी सामने नहीं आई है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

कर्मचारियों का गुस्सा साफ झलक रहा था। बताया जा रहा है कि कंपनी ने दिवाली पर न तो बोनस दिया और न कोई खास तोहफा, बल्कि हर बार की तरह सिर्फ सोन पापड़ी का डिब्बा थमा दिया जिससे कर्मचारी नाराज बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें