गन्नौर। पेंशन बहाली को लेकर जींद में हुई ओपीएस संकल्प महारैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी पहुंचे। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के ब्लाॅक प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। राकेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट हैं और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान संरक्षक जगबीर देशवाल, सतबीर सिंह, सचिव महेंद्र सिंह, जोगेंद्र सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।