फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने विवि परिसर में दिया दो घंटे धरना, लगाए नारे

Thu, 04 Jan 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते धरनारत कर्मचा
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में वीरवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे का धरना दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि विवि प्रशासन की तरफ से टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भेदभावपूर्ण नीतियों बनाई जा रही है, जिसके खिलाफ़ कर्मचारी लामबंद हुए हैं। धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि विवि प्रशासन की तरफ से उपस्थिति रजिस्टर को लेकर दोनों वर्गों में भेदभाव किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। धरने पर सीटू व सर्व कर्मचारी संघ के के नेता आनंद शर्मा भी पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। धरने में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को कर्मचारियों का शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। किसी भी असुविधा के लिए विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरना में प्रवेश त्यागी, जसबीर, राजेश, नीरज, आनंद कुमार, राज सिंह, भूपेंदर, सत्यपाल बेनीवाल, सरिता, मधुबाला, श्यामसुंदर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें