फोटो 03: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। स्रोत: मंच
सोनीपत। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में धरना दिया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
प्रदेश महासचिव आरके नागर ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की पेंशन में कटौती कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पेंशनरों की पेंशन से काॅम्युटेशन राशि की कटौती 15 वर्ष के बजाय केवल 10 वर्ष 8 महीने तक करने के आदेश दिए हैं, जो सरकार ने लागू कर दिए थे।
अब सरकार ने प्रस्ताव पास करके दोबारा 15 वर्ष तक पेंशन काटने का फैसला लेकर जून महीने की पेंशन कटौती करके दी है।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच पेंशन कटौती के आदेश को वापस लेने की सरकार से मांग करता है।हरियाणा कौशल रोजगार निगम के प्रधान महावीर नागर व महासचिव टीनू मदान ने मांग की कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सरकार अपने वादे के अनुसार तुरंत प्रभाव से जॉब सुरक्षा गारंटी दे।
धरने की अध्यक्षता एचएसवीपी वर्कर यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष महेश सपड़ा ने की। संचालन हुड्डा यूनियन नंबर 1266 के राज्य उप प्रधान सुरेश रोहिल्ला ने किया। इस दौरान ध्रुव कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, जिला प्रधान मीना सैनी, सुरेंद्र रंगा, राजकुमार, अरुण कुमार, ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।