फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 200 बैंक शाखाओं के कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, 1000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 28 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41: सोनीपत में हिंंदू महाविद्यालय के पास पीएनबी के बाहर धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्
विज्ञापन
सोनीपत। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी। हिंदू महाविद्यालय के पास पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

200 से ज्यादा बैंक शाखाओं में कैश काउंटर, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े कार्य व अन्य ग्राहक के लिए संबंधित सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। यूनियन के प्रदेश सह सचिव जितेंद्र सरदाना ने बताया कि करीब 1000 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।
हड़ताल के कारण बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप रहा। इसके कारण निराश हुए उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा। वहीं, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के प्रदेश सह सचिव जितेंद्र सरदाना ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में वेतन समझौते के वक्त बैंक यूनियंस व भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बीच लिखित समझौता हुआ था कि सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
कर्मी 5 दिन रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने के लिए तैयार हैं। इस मांग को आईबीए ने वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा था। इसके बावजूद सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है।
प्रियंका भारद्वाज, जितेंद्र सरोहा, रजनीकांत वशिष्ठ, नवीन फोगाट ने बताया कि 23 जनवरी को सरकार के साथ हुई बैठक भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक में कर्मचारियों की मांग पर कोई स्पष्ट समय सीमा तय नहीं की। हड़ताल करना उनका मकसद नहीं है।
नकदी निकलवाने व पासबुक बनवाने के लिए बैंक में आए थे। बैंक कर्मियों ने हड़ताल होने की बात कही। कोई काम न होने की वजह से परेशानी हुई है। -कुलदीप सिंह, देव नगर
ऋण लेने के लिए बैंक आया तो पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऋण संबंधित जानकारी नहीं मिलने पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। -कृष्ण कुमार, गढ़ी ब्राह्मणान।

नकदी निकलवाने के लिए बैंक आए थे। कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल की वजह से कोई काम नहीं हो रहा है। -ललन सिंह, कालूपुर चुंगी।

फोटो 41: सोनीपत में हिंंदू महाविद्यालय के पास पीएनबी के बाहर धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्

फोटो 41: सोनीपत में हिंंदू महाविद्यालय के पास पीएनबी के बाहर धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्

फोटो 41: सोनीपत में हिंंदू महाविद्यालय के पास पीएनबी के बाहर धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें