सोनीपत। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा के जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसमें 12 फरवरी को होने वाले चुनाव और वर्तमान कार्यकारिणी की ओर से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकारी अभियंता से खरखौदा में कार्यरत कर्मियों के लिए बकाया पैसे का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान रामचंद्र ने की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य चेयरमैन एवं जिला प्रधान रणबीर दलाल, जिला सचिव सुनील कुमार, अनिल वालिया, नरेश कुमार, सुभाष डागर, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बिडा, नवीन कौशिक भी मौजूद रहे।