फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने एकमुश्त मांगा तीन महीने का बकाया वेतन

Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (विवि), खानपुर कलां के कर्मचारियों ने तीन महीने के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। महिला विवि कर्मचारी संघर्ष समिति ने इस बारे कुलपति को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


समिति की सचिव डॉ. सुमन के अनुसार अपर्याप्त बजट के कारण कुछ महीने से कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कर्मचारी अत्यधिक आर्थिक एवं मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। विवि को हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से 35 करोड़ रुपये की ग्रांट में से 14 करोड़ रुपये की किस्त जारी हो चुकी है, जिससे दो माह का लंबित वेतन कर्मचारियों को आंशिक राहत दे पाया है।
बीपीएस महिला विवि कर्मचारी संघर्ष समिति का आग्रह है कि शेष 21 करोड़ रुपये की किस्त सरकार की ओर से प्राप्त होने पर इसका उपयोग केवल वेतन भुगतान के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। इससे सितंबर व अक्तूबर के वेतन के साथ 30 नवंबर तक के पूर्ण वेतन का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ माह अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहे हैं और नियमित वेतन न मिलने से परिवारों के सामने गंभीर वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को विवि प्रशासन से अपेक्षा है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को वेतन संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें