फोटो 13- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर के प्रति जागरूकता को
सोनीपत। कैंसर शिक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कैंसर के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
जीवीएम की रेडक्रॉस टीम व रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रोटरी क्लब अपटाउन के सहयोग से आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना व कैंसर शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल की ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजी सेवाओं की निदेशक डाॅ. वैशाली जामरे, सीनियर कंसलटेंट डाॅ. रमन नारंग व डाॅ. आशू यादव ने मुख्य वक्ताओं के रूप में हिस्सा लिया। डाॅ. वैशाली जामरे ने कैंसर के सामान्य लक्षणों, जोखिम तत्वों व निदान परीक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर व पेल्विक कैंसर के बारे में बताया। सभी चरणों में कैंसर रोगियों के उपचार के बारे में भी बताया गया। डॉ. आशू यादव व डाॅ. रमन नारंग ने विद्यार्थियों के साथ इंट्रेक्टिव सत्र किया। इसमें कैंसर के उपचार से जुड़ी मिथकों व तथ्यों पर चर्चा की। डाॅ. पूजा गुलाटी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण कदम रहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में रोटरी क्लब अपटाउन के अध्यक्ष भुवनेश सहगल, मास्टर ऑफ सेरेमनी संदीप खापरा, चार्टर अध्यक्ष रवि सहगल, रोटरी क्लब सतपाल मौजूद रहे।