फोटो 21: सोनीपत के गोहाना बिजली कार्यालय में बैठक करते बिजली कर्मी। संवाद
- फोटो : रजावली माइनर का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह साथ में एक्शईएन सिंचाई दिनेश प्रताप सिंह व अन्य अफसर । स्रोत विभाग
गोहाना। बिजली निगम की ओर से लागू की गई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को पंचकूला में होने वाली रैली को लेकर बिजली कर्मचारियों ने बैठक की। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले हुई बैठक में यूनियन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी पहुंचे और आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह नीति कर्मचारी विरोधी है। मंगलवार को पंचकूला में बड़ी संख्या में पहुंचकर बिजली कर्मचारी सरकार के खिलाफ अपना रोष जताएंगे। बिजली कर्मचारियों की मांग है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लिया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली, खाली पदों पर नियमित भर्ती और रिस्क एलाउंस समेत अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए।