गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि रोहतक में 22 अक्तूबर को हुई यूनियन की केंद्रीय परिषद की बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इनमें कच्चे कर्मियों को पक्का करने, 5000 रुपये महीना जोखिम भत्ता देने, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने समेत अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 अक्तूबर को प्रदेश में यूनिट स्तर पर गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया था। 5 नवंबर को रोहतक में राज्यस्तरीय कन्वेंशन की जाएगी। प्रबंधन कर्मचारियों का ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहा है। इसके विरोध में 26 नवंबर को अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय पर पंचकूला में प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद