फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजलीकर्मियों ने जलाई नोटिफिकेशन की प्रतियां

विज्ञापन
फोटो - बरोदा रोड पर निगम कार्यालय में नोटिफिकेशन की प्रति जलाते हुए बिजलीकर्मी। स्रोत - प्रवक्त
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को सब डिविजन कार्यालयों में नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया। यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि सरकार के साथ 10 अगस्त को लिखित समझौता हुआ था। इसमें गुड़गांव और नूंह को निजी कंपनी को नहीं देने की बात तय हुई थी। इसके बावजूद सरकार ने पैरेलल लाइसेंस देने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में रोष है। इस मौके पर जितेंद्र, प्रवेश, जोगेंद्र, सुनील, अनिल मलिक, सोहन शर्मा, लोकेश, वीरेंद्र चोपड़ा, पवन, मनीषा कुंडू और मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें