फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 68 जगहों पर की जा रही थी बिजली चोरी, कनेक्शन काटे, 20.12 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली चोरी करने वालों ने गर्मी में मुसीबत बढ़ा दी है। लोड के साथ ट्रिपिंग बढ़ गई है। चोरों की चालाकी पर अब शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है। शुक्रवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक चली कार्रवाई के दौरान मुर्गी फार्म समेत 68 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान टीम की ओर से सभी के कनेक्शन काटे गए और 20.12 लाख रुपये जुर्माना किया गया। अधीक्षण अभियंता हर तीन घंटे में टीमों से चोरी पकड़े जाने की रिपोर्ट लेते रहे। कहा कि अगर जल्द ही जुर्माना जमा नहीं कराया गया तो उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लगातार लग रहे हैं। बिजली चोरी को रोकने के लिए उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम की ओर से हर सप्ताह कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार रात अभियान शुरू होते ही बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। 16 टीमों ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर छापा मार कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। उनका कहना था कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ गया था। खपत बढ़ने के साथ लाइन लॉस काफी अधिक हो रहा था। सुबह पांच बजे तक चली कार्रवाई में कई जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। खरखौदा के पास मुर्गी फार्म पर छापा मार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी की गई और मौके पर कनेक्शन काटा गया। कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात भर बिजली चोरी करने पकड़ने का अभियान चलाया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से 68 जगहों पर बिजली कनेक्शन काटे गए।
जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें