फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली निगम के अधिकारी मांगों को लेकर नहीं दिखा रहे गंभीरता

Tue, 14 May 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। महम रोड स्थित बिजली घर कार्यालय परिसर में हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी प्रतिमाह 80 यूनिट बिजली निशुल्क देने और मृतक कर्मचारी की विधवा को एलटीसी का लाभ देने की मांग की। सदस्यों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अनदेखी के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम की तरफ से दिए जाने वाले लाभ नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने उनके कैशलेस मेडिकल कार्ड बनवाए हैं किंतु इन्हें अस्पतालों में लागू नहीं किया गया है। ऐसे में कैशलेस कार्ड होने के बावजूद भी उन्हें उपचार के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इससे सेवानिवृत कर्मचारियों में रोष है। इस दौरान महेंद्र सैनी, साहब सिंह, राज सिंह, रामफल, सुरेश, धर्मबीर, जगबीर, जयप्रकाश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें