सोनीपत। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सेक्टर-6 स्थित 220 केवी पावर हाउस की लाइन का टावर लगाया जाना है। यह कार्य 23, 24 व 25 अप्रैल को किया जाएगा। इसके चलते सेक्टर-13 बिजली घर और सेक्टर-15 बिजली घर से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सेक्टर-12, 13, 14, 15, जनता कॉलोनी, सिक्का कॉलोनी, दिल्ली रोड व गांधी चौक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।