फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली निगम ने सिंचाई विभाग से मांगी सूची, अस्थायी कनेक्शन देने की तैयारी

Mon, 10 Jun 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बारिश के सीजन से पहले बिजली निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बिजली निगम ने सिंचाई विभाग से अस्थायी बिजली कनेक्शनों की सूची मांगी है, ताकि पहले ही खंभे लगाकर लाइन बिछाने का काम किया जा सके। वहीं, सिंचाई विभाग को भी समय पर बिजली उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


गोहाना में वर्ष 2023 में सिंचाई विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में खेतों से बारिश का पानी निकालने के लिए बिजली निगम से 280 अस्थायी कनेक्शन लिए गए थे। इनका बिजली निगम को करीब तीन करोड़ रुपये भुगतान किया था। बिजली कनेक्शन भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाए थे। इस बार बिजली निगम ने समय से पहले सिंचाई विभाग से ऐसे क्षेत्रों की सूची मांगी गई है, जहां जलभराव होता है। इससे उन क्षेत्रों में पहले ही बिजली की लाइन बिछाकर कनेक्शन की तैयारी की जा सके। इससे बिजली निगम को भी काम करने में आसानी होगी और सिंचाई विभाग को भी समय पर बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
गोहाना में हजारों एकड़ जमीन में हुआ था जलभराव

बारिश अधिक होने से वर्ष 2023 गोहाना के कथूरा, मुंडलाना व गोहाना ब्लॉक के हजारों एकड़ धान की फसल में बारिश का पानी जमा हो गया था। समय पर पानी की निकासी नहीं होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इस बार सिंचाई विभाग पानी निकासी के लिए पहले ही व्यवस्था में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन

सिंचाई विभाग के पास पत्र लिखकर अस्थायी कनेक्शनों की सूची मांग गई है, ताकि समय पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। सूची मिलने के बाद खंभे लगाने व लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजसिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें